रांची : मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ 2022 एंजेल मेरीना तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाक़ात

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में मिस यूनाइटेड नेशंस अर्थ 2022 खिताब की विजयी प्रतिभागी एंजेल मेरीना तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मालूम हो कि एंजेल मेरीना तिर्की विकास नगर ( नामकुम ) रांची की रहने वाली हैं। एंजेल मेरीना तिर्की विगत 2 मई से 8 मई 2022 तक दिल्ली में आयोजित यूनाइटेड नेशंस अर्थ प्रतियोगिता में विजेता बनीं थीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने एंजेल मेरीना तिर्की को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व एंजेल ने एक साक्षात्कार में कहा था की वो खुद को झारखण्ड की बेटी के रूप में देखती हैं। एंजेल ने अपने मॉडलिंग की शुरुआत कॉलेज के दिनों में की थी, वो पहली बार रैंप पर 16 साल की उम्र में उतरीं थी जब वो राँची के ज़ेवियर कॉलेज में पढाई कर रहीं थी। ज़ेवियर उत्सव के फैशन शो में उन्होंने अपनी सीनियर दोस्त के बनाये कपडे पहने थे, उन्हें तबतक फैशन जगत की कोई जानकारी नहीं थी। एंजेला अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देतीं हैं जिन्होंने उनका हर कदम पर साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *