
पटना: बिहार में मौसम बदल रहा है। कहीं धूप है, तो कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 32 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को पटना में उमस भरी गर्मी रही। 17 जिलों में हल्की बारिश हुई।
32 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
दरअसल, बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 32 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। राजधानी पटना में भी आज बादल छाए रह सकते हैं। और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।