झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, इन जिलों का तापमान पहुंचा 38 डिग्री

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूर्वी और पश्चिम सिंगभूम व बोकारो में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. वहीं, सबसे अधिक बारिश बोकारो में 27 मिमी और सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 36 डिग्री दर्ज किया गया. आज भी कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है. रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. हालांकि, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा में बारिश की संभावना बहुत कम है. बाकी जिलों में शाम को हल्की बारिश और गर्जन हो सकती है.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 34/25  128
जमशेदपुर  36/25  118
धनबाद  36/26  130
बोकारो  36/26 125