सीएम हेमंत सोरेन ने किया Siramtoli Flyover का उद्घाटन, अब कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के नाम से जाना जाएगा फ्लाईओवर, बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम अब आदिवासी नेता कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा। सीएम ने कहा, “इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री आज रांची के फॉरेस्ट ऑफिस कॉम्प्लेक्स, डोरंडा स्थित वन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पौधा वितरण की नई परंपरा की शुरुआत करते हुए कहा कि गुलदस्तों की जगह पौधे भेंट करना ज्यादा सार्थक है।
“प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी हरियाली, नदियों और पहाड़ों से है। “हम पारंपरिक रूप से पर्यावरण के साथ रचे-बसे हैं, लेकिन आज कई कारणों से पर्यावरण को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है,” उन्होंने कहा।